पूर्व शासकीय वकील और पत्नि का शव घर में मिला, फैली सनसनी


गुना। शहर के माने-माने अधिवक्ता और पूर्व शासकीय वकील दिलीप कुमार गोयल और उनकी बुजुर्ग पत्नि के शव घर में मिले हैं। इस सनसनीखेज खबर की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई है।

फिलहाल प्राप्त जानकारी के मुताबिक शहर के कोतवाली क्षेत्र की धाकड़ कॉलोनी में रहने वाले अधिवक्ता दिलीप कुमार गोयल (75) और उनकी पत्नि किरण गोयल (70) का शव घर में संदिग्ध हालत में मिला है। इस बात का खुलासा तब हुआ जब दिलीप कुमार गोयल के बेटा-बहू राजगढ़ में मौजूद थे। घर में संपर्क करने पर जब पिता और मां ने फोन नहीं उठाया तो उन्होंने संदेह के आधार पर पड़ोसियों को सूचना दी।

बताया जा रहा है कि दिलीप कुमार गोयल का शव फंदे पर लटका हुआ देखा गया, जबकि उनकी पत्नि किरण का शव पलंग पर पड़ा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पड़ोसियों का भी मजमा लगा हुआ है। 

बता दें कि दिलीप कुमार गोयल साल 2010-11 में शासकीय अधिवक्ता रह चुके हैं। उन्होंने कई बड़े मामलों में शासन की ओर से पीड़ितों के लिए पैरवी की थी। वर्तमान में भी वे जिला न्यायालय गुना में वकालत कर रहे हैं। उनका बेटा मयंक गोयल फिलहाल एडीओपी हैं।