भल्लू नाटानी: ऐसे राजनेता जो जनता के दिलों पर करते हैं राज


जातियों की बाहुल्यता के समीकरण में उलझे चांचौड़ा-बीनागंज क्षेत्र में प्रदीप कुमार नाटानी (भल्लू) ऐसे जनप्रतिनिधि हैं, जिन्होंने जनता के बीच जाकर, उनकी समस्याओं को सुनकर, उनका निराकरण करके नागरिकों के दिल में ऐसी जगह बनाई है, जो बड़े-बड़े जनप्रतिनिधियों के लिए आसान नहीं है। प्रदीप नाटानी राजनीति भी करते हैं तो प्रतिद्वंदिता जैसे शब्द उनके आसपास नहीं भटकते हैं। वे सिर्फ अपनी लाइन पर चल रहे हैं। वह लाइन है जनसेवा और सिर्फ जनसेवा। लक्ष्य पर अडिग रहने का ही नतीजा है कि नाटानी परिवार को एक नहीं, दो नहीं बल्कि तीन बार नगर परिषद चांचौड़ा-बीनागंज क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है। कह सकते हैं कि जब नगर परिषद अध्यक्ष की दौड़ में नाटानी परिवार होता है तो कोई आसपास भी नजर नहीं आता है।

विशाल वटवृक्ष वो खण्डेलवाल (गौत्र नाटानी) परिवार के सदस्य प्रदीप कुमार नाटानी ने शिक्षित और संस्कारित परिवार की विरासत संभालते हुए चांचौड़ा-बीनागंज क्षेत्र को अग्रणी और विकासशील परिषदों की श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया है। प्रदीप कुमार नाटानी मूलत: बीनागंज के ही रहने वाले हैं। इनके पिता श्री लक्ष्मणदास नाटानी ने अपने बेटों को संस्कारों की अमूल्य धरोहर दी है। प्रदीप कुमार नाटानी ने बी.ए. तक शिक्षा प्राप्त की है। 60 से 70 सदस्यों वाले खण्डेलवाल परिवार की विशेषता है कि समाजसेवा को इन्होंने सर्वोपरि माना है। क्षेत्र में कहीं भी दुर्घटना की खबर मिल जाए तो यह परिवार प्रयास करता है कि घायलों को किसी भी हालत में तुरंत अस्पताल भेजने की व्यवस्था की जाए। एक राजनेता, जनप्रतिनिधि और व्यवसायी के रूप में पहचाने जाने वाले प्रदीप कुमार नाटानी ने बीनांज के एबी रोड पर साल 1995 में होटल की स्थापना की थी। इसके बाद इन्होंने प्रोपर्टी व्यवसाय के क्षेत्र में भी कदम रखा। भारतीय जनता पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता प्रदीप नाटानी को साल 2005 में पहली बार टिकट मिला और शानदार मतों से अध्यक्ष चुने गए। भल्लू नाटानी बताते हैं कि उन्हें वह मूलत: बीनागंज में रहते हैं, लेकिन मतों की संख्या चांचौड़ा से ज्यादा उन्हें मिली। यह व्यवहार और लोगों की सेवा का प्रतिफल रहा। इसके बाद साल 2014 में भल्लू नाटानी की पत्नि अध्यक्ष चुनी गईं। वर्तमान में भी श्रीमती सुनीता प्रदीप नाटानी नगर परिषद चांचौड़ा-बीनागंज का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। प्रदीप नाटानी ने भारतीय जनता पार्टी संगठन की बागडोर संभालते हुए क्षेत्र में पार्टी को मजबूती प्रदान की। वर्तमान में सांसद प्रतिनिधि हैं। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री रहे और साल 2014 के लोकसभा चुनाव में इन्हें चांचौड़ा विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया। पार्टी ने जब भी जिम्मेदारी भी भल्लू ने पूरी की। लोगों से इतना जुड़ाव है कि बस फोन आने की देरी होती है, समस्याओं का निराकरण करने का पूरा प्रयास करते हैं। प्रदीप नाटानी बताते हैं कि सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर पर लेकर आना उनकी प्राथमिकता है। अगर योजनाओं का सही ढंग से क्रियान्वयन हो जाए तो किसी भी व्यक्ति को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। वह प्रयास करते हैं कि पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ हर हाल में मिले।

विशेष व्यक्ति, विशेष दृष्टिकोण
प्रदीप कुमार नाटानी (भल्लू) अन्य जनप्रतिनिधियों से इसलिए अलग हैं, क्योंकि यह परम्परागत दायित्वों से अलग सोचते हैं। जैसे क्षेत्र के युवाओं को रोजगार दिलाने का प्रयास करते हैं। एक प्रशिक्षण केंद्र के जरिए 16 अलग-अलग विधाओं का प्रशिक्षण युवाओं को दिलाया जा रहा है। विभिन्न कार्य सीखकर युवाओं को इंदौर जैसे शहरों में रोजगार दिलाने के लिए भल्लू नाटानी प्रयासरत हैं। नाटानी के कार्यकाल में ही नगरीय निकाय क्षेत्र में स्थापित फिल्टर प्लांट पर प्रदेश का सबसे बड़ा कुआ खुदवाया गया। नाटानी बताते हैं कि प्लांट पर पानी की सफाई के लिए ऐलम लगाना पड़ता है। इससे कुछ अलग करते हुए उन्होंने विशाल कुआ बनवाया। अब लोगों को स्वच्छ पेयजल मिलता है। नगर परिषद के 20 से 25 लाख रुपए सालाना बच रहे हैं। वे बताते हैं कि अगर इस प्रयोग को नगरपालिका और नगरीय क्षेत्रों में लागू किया जाए तो करोड़ों रुपए बच सकते हैं। यह अपनी तरह का विशेष और सफल प्रयास है, जिसका गौरव नगर परिषद चांचौड़ा-बीनागंज को प्रदीप नाटानी की वजह से मिला हुआ है। समाजसेवा में सक्रिय रहने वाले प्रदीप नाटानी की दिनचर्या गौमाता की सेवा से शुरु होती है। खटकिया स्थित गौशाला में सेवा कार्य का दायित्व उनके पास है। नाटानी विनम्र भाव से कहते हैं कि हमारी असली लक्ष्मी गौमाता है, उसकी सेवा करना दायित्व है। जिसे वह कभी नहीं भूलते हैं।